वरिष्ठ नेता, नगरवासी, अधिकारियों तथा पत्रकारों की रही मौजूदगी
मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवा, महराजगंज। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी के नौतनवा स्थित आवास पर फलाहार कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, नगरवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को लेकर विधायक आवास पर विशेष तैयारियां की गई थीं। आवास पर लगाए गए स्वागत बैनर के माध्यम से विधायक ऋषि त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए फलाहार कार्यक्रम में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


कार्यक्रम की शुरुआत मां जगदंबे की आरती के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने फलाहार कार्यक्रम में सहभागिता की। मां दुर्गा की आराधना और नवरात्र की धार्मिक आस्था के बीच आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, अरविंद त्रिपाठी, नौतनवा के क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह और एसडीएम नौतनवा कुणाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


वहीं, पत्रकारों में मनोज कुमार त्रिपाठी और रामसागर मिश्रा समेत अन्य पत्रकारों की उपस्थिति रही। इसके अलावा नगर के अन्य जाने-माने लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस फलाहार कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का माहौल नजर आया।

