नौतनवां के एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा विलियम शेक्सपियर की जयंती और विश्व पुस्तक दिवस बड़े धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज!एबी इंटरनेशनल स्कूल, नौतनवां, महाराजगंज में विलियम शेक्सपियर की जयंती एवं विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। 

इस अवसर पर छात्रा आनंदी थापा, सलोनी दीप्ति चौधरी एवं छात्र मोनू यादव ने प्रस्तुतियों और पठन गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना तथा साहित्य के महत्व को समझाना था। इस आयोजन से बच्चों को स्क्रीन टाइम कम कर के रीडिंग टाइम बढ़ाने के लिये प्रेरित किया गया।

टीचर्स में गवशूल आजम, प्रियांशु, राजी, पूजा रीमा, उजाला और श्वेता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *