नौतनवां के बचपन स्कूल और ए बी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास और उत्सव पूर्वक मनाया “पृथ्वी दिवस” 

पृथ्वी को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी – अंजली 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज!आज दिनांक 22/4/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल और ए बी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने एक साथ बड़े उत्साह के साथ पृथ्वी दिवस सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों को पृथ्वी और उसके संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया और समझाया गया। 

बच्चों ने कविता, स्लोगन्स, नुक्कड़ नाटक, क्राफ्ट, ड्राइंग, स्पीच,एक्ट द्वारा सब कुछ बहुत विस्तार से देखा और समझा। सबने पृथ्वी कि रक्षा व सुरक्षा की शपथ ली। 

बच्चों को स्वच्छता के लिये प्रेरित किया गया। बच्चों को पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया गया। बच्चों को पानी बिजली बचाने के लिये प्रेरित किया गया। सबने मेरी धरा मेरी धरोहर के मायने को समझा और अपनी धरती माँ की सुरक्षा की शपथ ली।  

डायरेक्टर अंजली ने हर क्लास को एक पौधे की जिम्मेदारी दी। इससे बच्चों ने एक जीव संभालना सीखा। बच्चों को धरती माँ की स्वच्छता और सुरक्षा के लिये हर तरह से प्रेरित किया गया 

डायरेक्टर अंजली ने सभी को हैप्पी पृथ्वी दिवस विश किया और सभी को पानी बिजली की बचत के लिये प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि धरती हमारी माँ है और हम सबको अपनी माँ को हमेशा खुश रखना चाहिए। धरती को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको हर दिन इन सारी बातों को प्रैक्टिस में रखना होगा तभी सही मायने में पृथ्वी दिवस हैप्पी होंगी।  

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हम अपने बच्चों को उनकी जिम्मेदारी समझाते है और उन्हें उसे पूरा करने के लिये प्रेरित करते हैं। 

बच्चों में मृदुल,गुरनीत, चाहत, सौम्या, रवनीत, त्रिपात, इशिका, सत्यार्थ, रयान, आरोही, अद्रीका, समृद्धि, आयुष, दिव्यांश, शिवांश, मरियम, अतुल, अथर्व, आन्या, प्रियांशी,ओम, अमन, आस्था उपस्थित थे। 

टीचर्स में रिंकल, श्रद्धा, अंशिका, इशिता, मनिता, प्रियंका, ईशा, अंजली, वैष्णवी, तेजस्वी, मोनिका, प्रतिभा, चंदा, राजी, सौम्या, माही, उज्मा, एमान, हर्ष, सुरज, प्रियांशु, काशिफ, जीतेन्द्र, श्वेता, रीमा, पूजा आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *