नौतनवां के बचपन स्कूल में बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया बैसाखी पर्व और अंबेडकर जयंती 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज!आज दिनांक 13/4/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने बैसाखी का पर्व सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों का परिचय कई नये शब्दों से कराया गया जैसे सिख, गुरु, फसल, नया, वर्ष आदि। बैसाखी फसलों का पर्व है। यह सिख समुदाय का नया वर्ष है। बच्चों को पंजाब की एक झलक डेकोरेशन द्वारा दिखाया गया जिसे बच्चों ने देखा, समझा और महसूस किया। बच्चे रंग बिरंगी पोशाक में बहुत ही सुन्दर लग रहे थे। बच्चों को पंजाब के भोजन का नाम बताया गया जैसे लस्सी,सरसों का साग, मक्के की रोटी, मक्खन आदि। बच्चों ने देखा, समझा और सीखा।  

डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और बच्चों को बताया कि बैसाखी के दिन किसान अपनी नयी फसल घर लाते हैं। यह दिन किसान के लिये हर्षोल्लास का दिन होता है। किसान अपनी लम्बी और कड़ी मेहनत के बाद फसल देख कर बहुत खुश होते है। हम सबको हमेशा अपने देश के किसानों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि उनके कारण ही हम भोजन खाते है। 

बच्चों को अम्बेडकर जयंती के बारे में भी बताया गया। बच्चों का परिचय संविधान शब्द से कराया गया। सभी बच्चों ने भांगड़ा किया और खूब मस्ती की। बच्चों में स्वेतिका, रियान, अंश, अनाया, लक्षित, विश्रुत, शानवी, श्रीवन्या, आर्यन, अयांश, अरशदीप, गुरनीत, ॐ, मिष्टी, ऋषिका, तारीख, आयत, अफीफा, फ़िज़ा, सौम्या, न्यासा, समृद्धि आदि थे।

 

टीचर्स में तेजस्वी, वैष्णवी, मोनिका, ईशा, प्रियंका, अंजली, मनिता, श्रद्धा, अंशिका, प्रीती, इशिता और रिंकल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *