धायत्री ने बताया इसका पूरा श्रेय मेरे माता-पिता और गुरुजनों को
भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल ने छात्रा को मिठाई खिलाया और अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित,दी शुभकामना
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां! इंटरमीडिएट कॉमर्स की छात्रा धायत्री मद्धेशिया ने 91.5 प्रतिशत अंक हासिल कर हॉली क्रास स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के प्रिंसिपल विमला मेरी जोसेफ ने धायत्री मद्धेशिया को आईसीएससी बोर्ड में प्रथम स्थान लाने के लिए सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।


ICSC बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स की छात्रा धायत्री मद्धेशिया ने बताया कि पिता उमेश चंद मद्धेशिया एक पत्रकार है, माता गृहणी हैं। इस सफलता का पूरा श्रेय मै अपने माता-पिता और गुरुजनों को देना चाहती हूं। धायत्री ने बताया कि आगे ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहती हूं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज सेवी जितेन्द्र जैसवाल ने छात्रा को मिठाई खिला कर, अंग वस्त्र देकर तथा फूल माला से स्वागत किया और मेधावी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री उमा शंकर पांडे, पिंटू वर्मा तथा चेतन चौहान आदि मौजूद रहे।