उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवा,महाराजगंज! पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के खिलाफ नौतनवां थाने में तहरीर दी गई है। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पाण्डेय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
नरसिंह पाण्डेय का आरोप है कि अमन मणि त्रिपाठी द्वारा ‘विधायक’ लिखा हुआ लेटर पैड उपयोग किया जा रहा है। तहरीर में कहा गया है कि अमन मणि और उनके समर्थक अधिकारियों पर दबाव बनाने और जांच को प्रभावित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में विधायक न होने के बावजूद ‘विधायक’ लिखे लेटर पैड का इस्तेमाल करना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर “फर्जी विधायक” के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में नौतनवां थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने पुष्टि की है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा, “तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”