उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कल परसों ही अपने बयान में कहा था कि बंगाल के चुनाव के समाप्ति के बाद देश की भाजपा सरकार महंगाई का बम फोड़ेगी।आज उन्होंने उसकी पहली किस्त के रूप में कामर्शियल सिलेंडरों पर 993 रुपए और 5 किलो के छोटे सिलेंडर पर 263 रुपए की मामूली वृद्धि कर देश की जनता को विकास के रास्ते पर ले जाने का एक और उपक्रम किया है। पुराना स्लोगन है जब-जब भाजपा आती है महंगाई साथ लाती है यह बातें कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जब ₹50 की बढ़ोतरी गैस सिलेंडर के दामों में होती थी तो उनकी नेत्री स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ जाती थी और अब ₹ 1000 की एक दिन में बढ़ोतरी गरीबों का कमर तोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी का मजबूत हथियार है। चाय मिठाई नमकीन आदि के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी पिछले डेढ़ महीना में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगभग 1400 की बढ़ोतरी की गई है एक-दो दिन में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी अप्रत्याशित वृद्धि की संभावना है। ऐसी स्थिति में देश की जनता को समझना चाहिए की कोविड के काल से लेकर खाड़ी युद्ध शुरू होने के पहले तक लगभग 43 लाख करोड़ रूपया तेल कंपनियों ने कच्चे तेल के दाम में गिरावट के कारण कमाया है और उसका कोई भी लाभ आम जनता को नहीं दिया गया और अब जब कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है तो उसका पूरा भार आम जनता के ऊपर डालने की साजिश की जा रही है जिससे बड़े लोग आराम से अपनी जिंदगी जी सके और गरीब आदमी आत्महत्या करने को मजबूर हो।
पिछले साल भर में उत्तर प्रदेश में गरीबी से तंग आकर दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और तो और कई लोगों ने पूरे पारिवारिक सदस्यों के साथ फांसी लगाकर जान देने का काम किया है। आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी होगी कांग्रेस पार्टी इस महंगाई के सवाल पर व्यापक जन आंदोलन करेगी।
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने दी है।