उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! दुनिया भर के मेहनतकश मजदूरों के सम्मान, उनके संघर्षों और समाज के निर्माण में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य पर आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका सभागार में सफाई कर्मियों दिवाकर, संतोष, सलीम, गंगू और परवेज आलम, को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “यह दिन उन करोड़ों मजदूरों और कामगारों को समर्पित है, जिनकी मेहनत और पसीने से दुनिया चलती है। यह दिन श्रमिकों के अधिकारों, उनकी गरिमा और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की लड़ाई की याद दिलाता है।
कार्यक्रम में प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, प्रमोद पाठक, गयासुद्दीन,श्रवण कुमार,विकास मौर्य, कमलेश पासवान आदि लोग उपस्थित रहे।