नौतनवां नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज कर्मचारियों के साथ की बैठक

जन भागीदारी से बदलेगी नौतनवां की तस्वीर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान व स्वच्छ सर्वेक्षण को गति देने एवं नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सभी घरों में गीला एवं सूखा कचरा रखने हेतू नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज जलकल परिसर में कर्मचारियों संग बैठक कर रणनीति बनाई तत्पश्चात वार्ड न0 20 जय प्रकाश नगर व वार्ड न0 24 मालवीय नगर में डस्टबिन वितरण अभियान की शुरुआत किया, जिसका उद्देश्य नगर में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और सड़कों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति को रोकना है इसके तहत आम जनता से घर पर ही सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने की अपेक्षा की जाती है।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “हम सभी अपने घर के कचरे को (गीला-सूखा) अलग-अलग डस्टबिन में रखें,घर के बाहर न फेंके। नगर में अभी 2500 डस्टबिन को वितरित कर इसकी शुरुआत की गई है, भविष्य में नगर के सभी वार्डो में डस्टबिन का वितरण किया जायेगा कोई भी घर नहीं छूटेगा वहीं डस्टबिन लेते समय नागरिकों ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल,अभय कुमार, राहुल दूबे,प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह,दीपू प्रजापति, गोविन्द प्रसाद,ताहिर अली, मजीद, गयासुद्दीन, विनोद कुमार,सफीक अहमद, राधेश्याम, अमित कुमार,कमलेश,राजकुमार गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *