पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया कैंप का निरीक्षण
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! भारत में पहली बार आयोजित होने जा रही डिजिटल जनगणना की शुरुआत 22 मई 2026 से होने जा रही है। इसको सफल, सुचारू और तेज गति से संपन्न कराने के उद्देश्य से नौतनवां इंटर कॉलेज में पिछले 6 दिनों से सुपरवाइजरों और प्रगणकों का प्रशिक्षण कैंप चल रहा था, जिसका आज समापन हो गया।
समापन अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कैंप का निरीक्षण किया और जनगणना जैसे राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कार्य में लगे सभी कार्मिकों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय जानकारी को एकत्रित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पहली बार जातीय गणना को भी शामिल किया जा रहा है, ताकि सरकार विभिन्न जातियों का सटीक आंकड़ा जुटाकर उन वर्गों के लिए समग्र विकास योजनाएं बना सके जो अब तक विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं। प्रशिक्षण कैंप में पंकज यादव और सतीश तिवारी ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, दुर्गेश कुमार, राजन वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, रमाशंकर सिंह, अभिषेक पांडेय, संदीप वर्मा, अभिषेक जायसवाल, सुरेंद्र मौर्य, प्रमिला अग्रहरि सहित प्रशिक्षण ले रहे सभी अन्य सुपरवाइजर और प्रगणक मौजूद रहे।