15 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री संपन्न

नौतनवां के हरदी डाली गांव में हुआ था शिविर का आयोजन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां तहसील क्षेत्र के हरदी डाली गांव में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 15 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक किया गया।

खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि यह शिविर सरकार की महत्वाकांक्षी फार्मर रजिस्ट्री योजना के तहत हरदी डाली चौराहे पर लगाया गया था। इसमें 15 जरूरतमंद किसानों का पंजीकरण कराया गया।

इस दौरान एडीओ एजी कृषि नौतनवां मुनीर आलम, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश पासवान, ग्राम प्रधान गोपाल नारायन चौधरी, रामरतन प्रसाद, राकेश पासवान और पंचायत सहायिका पूनम पासवान सहित कई अन्य लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *