मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया। बरामद मुकुट का वजन करीब 150 ग्राम और अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (पीपीएस) के दिशा-निर्देश और क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में नौतनवा पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 को चोरी के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबी कौशल (करीब 26 वर्ष), पुत्र धर्मेन्द्र कौशल, निवासी वार्ड नंबर 04, मालवीय नगर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नौतनवा इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद किया।
इस मामले में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 213/2026 के तहत धारा 305(d) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार दुबे, कांस्टेबल रजनीश कुमार और कांस्टेबल अनुज सिंह शामिल रहे।





