नौतनवा में अब मिलेगी यूरोलॉजी की सुविधा, डॉ. अभिषेक गुप्ता ने शुरू की सेवाएं

10 और 24 मई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, किडनी-पथरी व पेशाब संबंधी रोगों का होगा परामर्श

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा निवासी सर्जन एवं यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की पहल शुरू की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने MBBS, MS जनरल सर्जरी तथा MCh यूरोलॉजी की पढ़ाई की है और मुंबई से यूरोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि नौतनवा और आसपास के क्षेत्रों में अब तक यूरोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण मरीजों को गोरखपुर या लखनऊ जाना पड़ता था। अब वे प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक अपने आवास पर तथा रविवार को पूरे दिन मरीजों को परामर्श देंगे।

उन्होंने बताया कि पेशाब में जलन, संक्रमण, गुर्दे और पित्त की थैली की पथरी, मूत्र संबंधी कैंसर, पुरुषों में यौन समस्याएं, महिलाओं और बच्चों की मूत्र संबंधी बीमारियों के साथ-साथ हर्निया, हाइड्रोसील, खतना समेत जनरल सर्जरी से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. अभिषेक गुप्ता ने जानकारी दी कि 10 मई को जायसवाल अतिथि भवन तथा 24 मई को श्याम मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ खून और पेशाब की जांच में करीब 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन मरीजों को किडनी, पेशाब या जनरल सर्जरी से जुड़ी कोई भी समस्या हो, वे शिविर में पहुंचकर निशुल्क परामर्श का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *