पोस्ट ऑफिस में महिला के खाते से पैसों की हेराफेरी का आरोप, जांच शुरू

पोस्टमास्टर बोले- “दोषी पाए जाने वालों पर होगी कार्रवाई, गलत निकासी हुई तो होगा रिफंड”

मनोज कुमार त्रिपाठी 

पीपीगंज पोस्ट ऑफिस में मीना गुप्ता नाम की महिला के खाते से कथित रूप से पैसे निकालने और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पोस्ट ऑफिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पीपीगंज के पोस्टमास्टर विक्रम सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उच्च अधिकारियों द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।

पोस्टमास्टर ने बताया कि संबंधित खाते की पासबुक और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि गलत तरीके से पैसे निकाले गए होंगे तो पीड़ित को धनराशि वापस दिलाई जाएगी।

वहीं तिघरा गांव की दूसरी मीना के बेटे का कहना है कि उन्हें किसी भी फिक्स डिपॉजिट या पासबुक की जानकारी नहीं है , और उन्हें इस मामले में बेवजह फंसाया जा रहा है। महिला के बेटे ने कहा कि यदि उनके परिवार के खिलाफ गलत कार्रवाई की गई तो वे कानूनी कदम उठाएंगे।

मामले में एक अन्य महिला मीना गुप्ता ने भी आरोप लगाया है कि उनके खाते से बिना जानकारी और बिना सही हस्ताक्षर के पैसे निकाले गए। इस पर पोस्टमास्टर ने कहा कि संबंधित वाउचर और हस्ताक्षरों का मिलान कराया जाएगा। यदि जांच में गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *