मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज। राष्ट्रीय सहारा, महाराजगंज के पूर्व जिला प्रभारी श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव जी उर्फ ‘चाचा जी’ के पुत्र एवं पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर परतावल स्थित गार्डन टीथ में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर दोनों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी गईं।
समारोह के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं क्षेत्र के अभिभावक माने जाने वाले श्री पंकज चौधरी जी के प्रतिनिधि श्री जगदीश मिश्रा जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।


इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। समारोह हर्षोल्लास एवं आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ।



