मनोज कुमार त्रिपाठी
बारा, नेपाल। तीन वर्षीय मासूम गरिमा चौधरी की मौत के मामले में नेपाल में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मासूम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का आक्रोश अब आरोपी के घर तक भी पहुंच गया। लोगों ने घर के बाहर विरोध जताते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाने की आवाज बुलंद की।
इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री बालेन साह को लेकर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों की ओर से तंज कसते हुए कहा गया—“यहां प्रधानमंत्री जी से मांग की जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री जी मुस्तांग में व्यस्त हैं।”
मासूम गरिमा के मामले में न्याय की मांग लगातार तेज होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बच्ची की मौत के मामले में कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी नहीं होनी चाहिए। लोगों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
घटना को लेकर बढ़ता जनआक्रोश अब नेपाल में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है—गरिमा को न्याय मिले और दोषियों पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई हो।
#JusticeForGarima #GarimaChaudhary #JusticeForChild #Nepal #Bara #गरिमा_चौधरी #न्याय_की_मांग #नेपाल_में_प्रदर्शन



