उमेश चन्द्र त्रिपाठी/ मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक हजारी पर कुदाल से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल हजारी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।
बताया जा रहा है कि हजारी और आरोपित पक्ष के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हजारी पर कुदाल से हमला किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही विवाद के पीछे की वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस की जांच और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
