फरेंदा रेंज में अवैध सागौन लकड़ी से लदा डीसीएम पकड़ा गया

राहुल सिंह

महराजगंज जनपद के फरेंदा रेंज क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन लकड़ी से लदे एक डीसीएम वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 मई 2026 को नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान सुबह लगभग 8:00 बजे छितही चौराहे के पास संदिग्ध अवस्था में डीसीएम वाहन संख्या UP 74 AT 2956 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में सागौन के बोटे लदे पाए गए।

वन विभाग की टीम द्वारा चालक से लकड़ी परिवहन से संबंधित वैध अभिलेख एवं अनुमति पत्र मांगे गए, लेकिन वह कोई भी संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर फरेंदा रेंज परिसर लाया गया, जहां वन अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में रेंजर सुशील कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी रेंजर अरुण कुमार सिंह, अनिल सिंह सहित वन विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

वन विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *