फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से नौ सदस्यीय टीम के सदस्य हैं वीरेंद्र चौधरी 

मंगलवार को अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम तय था 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से नौ सदस्यों की टीम को मंगलवार को सुबह अयोध्या पहुंचना था। इसमें महराजगंज से फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी भी शामिल थे। विधायक सोमवार की रात अपने समर्थकों के साथ अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको हॉउस अरेस्ट कर लिया। 

पुरदरपुर थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया अपनी टीम के साथ विधायक के सिंहपुर अयोध्या आवास पर पहुंचे और विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें जाने से रोककर हाउस अरेस्ट कर लिया। विधायक ने कहा कि यह संविधान का हनन है। किसी को कहीं जाने से रोकना नहीं चाहिये।

देश संविधान से चलेगा न कि पुलिस के दम पर 

उन्होंने कहा कि अयोध्या देव भूमि है फिर शासन को क्या डर है? रही बात मन्दिर में चोरी की तो उसे न तो दबाया जा सकता है न ही छिपाया जा सकता है। जनता ही इसका जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *