लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा- डॉ रामनारायन चौरसिया 

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु जा रहे कांग्रेस नेताओं के हाउस अरेस्ट का मामला 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र चौधरी को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट करने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ रामनारायन चौरसिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के संघर्षशील प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक माननीय अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस के कई सांसद और विधायक, जिनमें फरेंदा के विधायक माननीय वीरेंद्र चौधरी जी भी शामिल थे, अयोध्या के लिए रवाना होने वाले थे। किंतु उनके वहां पहुंचने से पूर्व ही उन्हें उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कृत्य पूर्णतः अलोकतांत्रिक एवं निंदनीय है तथा संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों का खुला हनन है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह (एडवोकेट), श्री त्रिभुवन नारायण मिश्रा, श्री झिनकू चौधरी, आनंद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री जय प्रकाश लाल, डॉ. रामनारायण चौरसिया, श्री कपिलदेव शुक्ला तथा श्री विनोद सिंह ने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भगवान श्री राम के नाम पर सत्ता प्राप्त की, परंतु चढ़ावा-चोरी जैसे प्रकरणों से उसकी असलियत उजागर होने लगी है और जनता के बीच उसकी विश्वसनीयता तेजी से घटती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *