बहदुरी में अनियंत्रित पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग वाहन में फंसे

गैस कटर से काटकर दोनों घायलों को निकाला गया बाहर, सीएचसी में भर्ती

दिलीप त्रिपाठी 

बृजमनगंज। कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर शनिवार तड़के बहदुरी गांव के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दोनों युवक अंदर फंस गए।

metaslider id=”5660″]

शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे कंट्रोल रूम-112 के माध्यम से पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना पर उपनिरीक्षक राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप संख्या UP56 AT 7005 कोल्हुई से बृजमनगंज की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद वाहन का दरवाजा नहीं खुल रहा था।

पुलिस ने गैस कटर की मदद से पिकअप को काटकर उसमें फंसे बबलू पुत्र बरसाती और करण पुत्र शिवचरण, निवासी लक्ष्मीपुर एकमा, थाना पुरंदरपुर को बाहर निकाला। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बृजमनगंज भेजा गया।

पुलिस के अनुसार मौके पर स्थिति सामान्य है। मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *