बेलहिया–दिल्ली बस रूट पर तस्करी का संदेह, बीच रास्ते ढाबों पर माल उतारने की चर्चा

नेपाल के भैरहवा के जरिए संदिग्ध मानव तस्करी नेटवर्क, फर्जी पहचान बनाकर दिल्ली भेजे जाने के आरोप

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! भारत–नेपाल सीमा से जुड़े बेलहिया–दिल्ली बस रूट को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस रूट पर चलने वाली कुछ बसों के माध्यम से अवैध शराब व अन्य सामान की तस्करी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कोल्हुई और नौतनवां के बीच स्थित एक ढाबे पर कथित रूप से माल उतारकर उसे नेपाल की ओर भेजा जाता है।

इसी के साथ, मानव तस्करी से जुड़े भी चिंताजनक दावे सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान तथा पहाड़ी मूल की कुछ युवतियों को नेपाल के भैरहवा क्षेत्र में फर्जी पहचान पत्र तैयार कराकर दिल्ली तक ले जाया जाता है।

इसके अलावा, सोनौली क्षेत्र में सक्रिय कुछ दलालों की संलिप्तता की भी चर्चा है, जो कथित तौर पर इन बसों के जरिए नेटवर्क संचालित करते हैं। कई बार इन संदिग्ध लोगों को भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया बाइपास स्थित बस स्टैंड पर देखा जाने का दावा किया जा रहा है।

हालांकि, इन सभी दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सीमा सुरक्षा एजेंसियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह एक बड़े अन्तर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

बीते 19 अप्रैल 2026 को कोल्हुई पुलिस ने नेपाल से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस से सात संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया था। क्योंकि इनके पास आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं थे। पुलिस को इन महिलाओं की हरकतों और यात्रा के उद्देश्य पर संदेह हुआ।

प्राथमिक पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर, बृजमनगंज पुलिस उन्हें बस से उतारकर थाने ले आई।

इस घटना के बाद, क्षेत्र में मानव तस्करी के एक अंतर्राष्ट्रीय रैकेट से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *