भारत-नेपाल सीमा पर 41 बोरी कद्दू के बीज बरामद 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार, 29 अगस्त 2026 को सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 41 बोरी कद्दू के बीज और एक पिकअप वाहन बरामद किया।

बरामद कद्दू के बीज लावारिस अवस्था में पाए गए, जबकि पिकअप वाहन का नंबर UP70GT0978 है। पुलिस के अनुसार, यह सामान नेपाल राष्ट्र में तस्करी के लिए रखा गया था।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग व गश्त कर रही थी।

इस बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने में कस्टम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। इस अभियान में उपजिलाधिकारी नौतनवां और तहसीलदार नौतनवा की राजस्व टीम, उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल और कांस्टेबल ब्रजेश कुमार की पुलिस टीम, तथा निरीक्षक अभिषेक कुमार, मुख्य आरक्षी राम तिलक मौर्य और आरक्षी अनुज कुमार की एसएसबी टीम शामिल थी।

महराजगंज पुलिस भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मादक पदार्थों और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। जनपद में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *