महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानेदारों के तबादले

श्यामदेउरवा से अभिषेक सिंह बने नौतनवां प्रभारी, कोल्हुई को मिला नया थानेदार

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची के अनुसार कई थाना प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष रहे उ0नि0 अभिषेक सिंह को नौतनवां थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कोल्हुई थाना को नया प्रभारी मिला है। कई अन्य थानों में भी प्रभारी निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को जनपद की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब नए थाना प्रभारियों के सामने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *