दिलीप त्रिपाठी
महराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षक सम्मेलन के मंच से विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया। पंकज चौधरी ने सवाल उठाया कि चुनाव में जीत मिलने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर चुप्पी क्यों रहती है, जबकि हारने के बाद चुनावी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जाते हैं। उनके इस बयान के बाद जिले में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

महराजगंज में आयोजित शिक्षक सम्मेलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के तेवर तल्ख नजर आए। उन्होंने विपक्षी दलों की राजनीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष चुनावी हार के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग को निशाना बनाता है, जबकि जीत मिलने पर इन्हीं व्यवस्थाओं पर सवाल नहीं उठाए जाते।

पंकज चौधरी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विपक्ष के इस रवैये को दोहरी राजनीति करार दिया। शिक्षक सम्मेलन के मंच से दिए गए इन बयानों ने महराजगंज के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।
फिलहाल, पंकज चौधरी के आरोपों पर संबंधित विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। ऐसे में अब देखना होगा कि भाजपा के इस हमले पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से क्या जवाब दिया जाता है।

