महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, किराना व्यवसायी की मौत

परिवार और रिश्तेदारों समेत 6 घायल जिसमें, 3 की हालत गंभीर 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! गोरखपुर- सोनौली हाईवे के गुलरिहा कला ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह 10:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक किराना व्यवसायी की मृत्यु हो गई, जबकि उनके परिवार और रिश्तेदारों समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अड्डा बाजार थाना नौतनवां निवासी 57 वर्षीय लख्खी चंद अपने स्वजन और रिश्तेदारों के साथ गोरखपुर जा रहे थे अभी कार गुलरिहा कला ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना में लख्खी चंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार पत्नी गुड़िया देवी, बेटा सुमित तथा ग्राम पड़री थाना परसामलिक निवासी दामाद रविद्र, बेटी सुनीता, विजयलक्ष्मी व सिद्धार्थ घायल हुए हैं। 

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रविंद्र, सुनीता व गुड़िया देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस घटना के बाद स्वजन और रिश्तेदारों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को किनारे कर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है। दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। 

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर गुलरिहा कला ओवरब्रिज के पास हुए इस हादसे में एक किराना व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सदस्यों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी 57 वर्षीय लख्खी चंद अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कार से गोरखपुर जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जब उनकी कार गुलरिया कला ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और पिकअप दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार सवार लख्खी चंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में मौजूद अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में लख्खी चंद की पत्नी गुड़िया देवी, बेटा सुमित, बेटी सुनीता और विजयलक्ष्मी घायल हो गए। इसके अलावा परसामलिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी उनके दामाद रविंद्र और सिद्धार्थ भी हादसे में घायल हुए हैं।

पुलिस फरार पिकअप चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज गति से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *