मेरठ में एक सनसनीखेज मामले में अपने ही स्कूल वैन चालक से इश्क पागल पत्नी ने अमने पति को सांप से कटवाकर हत्या करवा दी

मेरठ का है यह बेहद चर्चित मामला 

पत्नी ने संपेरे को ₹ 5 लाख दिया था, पुलिस ने किया खुलासा 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! मेरठ में एक सनसनीखेज मामले में अपने ही स्कूल वैन चालक से इश्क में पागल पत्नी ने पति को सांप से कटवाकर उसकी हत्या करवा दी।

यह मामला मेरठ की दामिनी और अतुल सिंह का है। अतुल सिंह स्कूल के संचालक थे। अच्छा-खासा परिवार था। अब दामिनी ने अपना ही घर उजाड़ दिया। यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि दामिनी ने स्कूल के वैन चालक को प्रेमी बनाया। उसके साथ मिलकर अतुल को मारने की साजिश रची। पहले दूध में नींद की गोलियां देकर पिला दिया। फिर 2 बजे रात सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर जहरीला करैत सांप डाल दिया। वह भी 1 नहीं बल्कि 4, ताकि बचने की कोई संभावना ही न रहे।

अतुल की मौत हो गई, लेकिन मामला खुल गया। दामिनी से कड़ाई से पूछताछ हुई तब उसने सब बता दिया। वैन चालक के साथ वह रहना चाहती थी, इसलिए सपेरों को 5 लाख रुपए देकर पति की हत्या करवा दी।

मेरठ पहले से ही एक मुस्कान और उसके नीले ड्रम के चलते चर्चित था, अब दामिनी ने उसकी चर्चा को आगे बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *