“मैं कार्यकर्ता आधारित नेता हूं, यह पूरी टीम मेरी है और मैं आपका हूं” — पंकज चौधरी का संगठन को एकजुटता का संदेश

नई टीम के बीच कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, बोले— संगठन की ताकत ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। Pankaj Chaudhary ने संगठन और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “मैं कार्यकर्ता आधारित नेता हूं। यह जो टीम यहां बैठी है, वह मेरी है और मैं आपका हूं।” उनके इस बयान को भाजपा संगठन में एकजुटता, सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के सम्मान के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उनके संबोधन के दौरान मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय और एकजुट रखने के उद्देश्य से दिया गया यह संदेश कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाला माना जा रहा है। इससे यह संकेत भी मिलता है कि पार्टी नेतृत्व संगठनात्मक मजबूती और टीम भावना पर विशेष जोर दे रहा है।

सोशल मीडिया पर भी चर्चा
पंकज चौधरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर #UPWITHPANKAJCHAUDHARY, #यूपी_में_कमल_यूपी_में_पंकज और #TEAMPANKAJ जैसे हैशटैग तेजी से साझा किए जा रहे हैं। कार्यकर्ता इसे नेतृत्व और संगठन के बीच विश्वास को मजबूत करने वाला संदेश बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *