यूपी एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी 

तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर 

दो पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट में धंसी गोली, बाल-बाल बचे 

कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में चल रहा था फरार 

एनआईए ने पांच लाख और झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपए का रख रखा था इनाम 

दिलीप त्रिपाठी 

लखनऊ! आतंक का पर्याय बन चुका शातिर अपराधी आखिरकार मुठभेड़ मे ढेर हो गया।‌ बता दें कि पुलिसकर्मियों की हत्या सहित अन्य संगीन घटनाओं के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश व नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के कमांडर ब्रजेश गंझू भोक्ता को वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे यूपी एटीएस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। ब्रजेश के सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगी। 

मुठभेड़ के दौरान हुए आमने-सामने की फायरिंग में एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली जा धंसी जिससे वह बाल -बाल बच गए।

बताया गया कि रविवार सुबह करीब चार बजे यूपी एटीएस और तीस लाख रुपए के इनामी नक्सली संगठन के कमांडर के बीच वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब कुख्यात बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से कहीं जा रहा था। एटीएस की कार्रवाई में छतरा झारखंड निवासी नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल भोक्ता गोली लगते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मुठभेड़ में ढेर हुआ ब्रजेश कुख्यात किस्म का खूंखार अपराधी था और वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कमांडर था।

उन्होंने बताया कि शातिर ब्रजेश कई पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहा था। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी के लिए एनआईए ने 25 लाख रुपए और झारखंड सरकार ने पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। 

उन्होंने बताया कि नक्सली कमांडर ब्रजेश टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जा रहा था कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एटीएस टीम ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह एटीएस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी और क्रास फायरिंग में गोली लगने से ढेर हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *