राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जनपद महराजगंज में राष्ट्रीय एकता दिवस पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

 

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता,अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

एसपी महराजगंज ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पित रहने, देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।

उपस्थित पुलिसकर्मियों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

 

इस दौरान सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान एवं राष्ट्र के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका का स्मरण किया गया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *