नौतनवां में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

आज 31 अक्टूबर 2026 को भारत के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजली दिया।

 

 

 

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “देश आजाद होने के बाद 560 से ज्यादा भागो में बटी देश की रियासतों को प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक के बाद एक सभी रियासतों का ऐतिहासिक विलय कर एक मजबूत और अखंड राष्ट्र का निर्माण किया इस कार्य में उनके द्वारा लिये गये कड़े फैसलों के कारण ही उन्हें ‘लौह पुरुष’ की उपाधि से नवाजा गया।

 

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से सभासद
धर्मात्मा जायसवाल,अनिल जायसवाल,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल जायस,अशोक रौनियार,अभय कुमार,
वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह,संतोष श्रीवास्तव,विंध्याचल सिंह,दीपू प्रजापति,प्रमोद पाठक,रवि त्रिपाठी सहित पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *