एक मामला शांत भी नहीं हुआ था कि नया खुलासा—सीमा पार तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मनोज कुमार त्रिपाठी
नेपाल के रुपन्देही जिला में अवैध तस्करी के खिलाफ नेपाल पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के सामान को अपने कब्जे में लिया है। खास बात यह है कि विगत कुछ दिनों पहले एक मामला अभी शांत नहीं हुआ कि दूसरे का पर्दाफाश हो गया, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबार की लगातार सक्रियता उजागर हो रही है।
जिला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान करीब रु. 27,80,842 मूल्य के सामान जब्त किए गए। ये सभी सामान भारत से नेपाल ले जाए जा रहे थे, जिन्हें भन्सार छली (कस्टम चोरी) के जरिए अवैध रूप से पार कराया जा रहा था।
पुलिस टीम ने मायादेवी, लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका, बुटवल उपमहानगरपालिका, सिद्धार्थनगर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। जब्त किए गए सामानों को आगे की कार्रवाई के लिए भन्सार कार्यालय बेलहिया और पशु क्वारेन्टाइन कार्यालय को भेज दिया गया है।
इस लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ है कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर पुलिस सख्ती से नजर बनाए हुए है।