लखनऊ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

सोना तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार 

203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल बरामद 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! अंतर्राज्यीय सोना तस्करी एवं चोरी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल बरामद किया गया है।

अभियुक्त एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं, यह गिरोह गल्फ देशों में रह रहे ऐसे भारतीयों को निशाना बनाता है, जो किसी कारणवश शीघ्र भारत लौटना चाहते हैं। उन्हें शॉपिंग, नकद धनराशि एवं हवाई टिकट का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाया जाता है तथा विभिन्न तरीकों से सोने की तस्करी कराई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *