लखनऊ में डिप्टी सीएम के आवास पर UPSSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, भर्ती की मांग को लेकर जुटे सैकड़ों छात्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ! उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों की मांग को लेकर UPSSSC अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को राजधानी लखनऊ में तेज हो गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंच गए और हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांग लाइब्रेरियन समेत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की है। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से रिक्त पदों पर भर्ती का इंतजार किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

 

छात्रों के प्रदर्शन और लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग के पीछे रोक दिया है।

अभ्यर्थी तख्तियों और बैनरों के जरिए सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं। डिप्टी सीएम के आवास के बाहर छात्रों के जुटने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अब नजर इस बात पर है कि सरकार की ओर से प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *