लखनऊ में बीएड की छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला एसएसआई सस्पेंड 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! लखनऊ में बीएड की छात्रा से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी आशियाना थाने 

के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मवीर शाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

युवती का आरोप है कि दरोगा ने उसे थाने बुलाकर कहा कि “तुम्हारा रेप केस पुराना हो गया है। अगर एक बार मुझसे संबंध बना लो तो मेडिकल सही आएगा।”

पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने थाने में अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद केस मजबूत कराने और शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

मामला आशियाना थाने का है। दरअसल, पीड़िता ने बस्ती निवासी अभिषेक सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मवीर शाही कर रहे थे। 

दरोगा और युवती सार्वजनिक तौर पर साथ-साथ घूमते थे। कई फोटो भी दोनों के एक साथ के हैं। ये उन्हीं में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *