विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लाभार्थियों को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने के लिए प्राप्त आनलाइन आवेदन पत्रों पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार की तिथि घोषित 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज 13 अगस्त 2026, उपायुक्त उद्योग श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि वर्ष 2026-27 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान (टूलकिट प्रशिक्षण) योजनान्तर्गत लाभार्थियों को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिये जाने के लिए प्राप्त ऑनलाईन आवेदन-पत्रों पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार दिनांक 19-08-2026 (अग्रेंजी वर्णमाला के A से J तक के अभ्यर्थी), दिनांक 20-08-2026 (अग्रेंजी वर्णमाला के K से N तक के अभ्यर्थी), दिनांक 21.08.2026 (अग्रेंजी वर्णमाला के P से R तक के अभ्यर्थी), एवं दिनांक 22.08.2026 (अग्रेंजी वर्णमाला के S से Z तक के अभ्यर्थी) दर्जी ट्रेड एवं दिनांक 24.08.2026 को हलवाई ट्रेड, दिनांक 25.08.2026 बढ़ई, दिनांक 27.08.2026 एवं दिनांक 29.08.2026 को नाई, लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री, धोबी ट्रेड एवं दिनांक 31.08.2026 को शेष सभी ट्रेडों के छूटे हुए अभ्यर्थियों को प्रातः 11:00 बजे से उपायुक्त उद्योग, कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, महराजगंज में होगा। 

 

 

 

 

अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्रों जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, के साथ उक्त तिथि को ससमय से उपस्थित होने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *