सम्राट चौधरी ने ली बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ

दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी ली शपथ 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने दिलाई शपथ 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

पटना! 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी ने बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पटना के लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं की शपथ दिलाई, जिससे राज्य में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हुआ है। इसके साथ ही विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

सम्राट चौधरी (भाजपा), जो बिहार के इतिहास में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

पटना के लोक भवन में आयोजित, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

नीतीश कुमार के इस्तीफे

के बाद यह बड़ा बदलाव हुआ है, और भाजपा अब राज्य में ‘जूनियर पार्टनर’ के बजाय मुख्य भूमिका में है।

एनडीए (NDA) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

सम्राट चौधरी, जो पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे, अब बिहार की कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *