उमेश चन्द्र त्रिपाठी
काठमांडू! नेपाल के युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘ट्रांसपेरेंट नेपाल’ नामक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया, जो सरकारी प्रोजेक्ट्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग जनता को सौंपता है।
पोर्टल पर सड़क, पुल, अस्पताल जैसे हर प्रोजेक्ट का लाइव स्टेटस उपलब्धः किस चरण में है? कुल बजट कितना, कितना खर्च? कौन अधिकारी इन-चार्ज, ठेकेदार कौन, और कितना पेमेंट हुआ? यूजर्स ऐप या वेबसाइट से डायरेक्ट सवाल पूछ सकते हैं, जवाब 48 घंटे में अनिवार्य।
प्रधानमंत्री बालेन शाह, काठमांडू के पूर्व मेयर, ने कहा, “जनता मालिक है, सरकार नौकर। अब कोई काला पैसा छिप नहीं सकेगा।” यह कदम नेपाल के भ्रष्टाचार सूचकांक को बेहतर बनाने की दिशा में है, जहां पहले इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 30% फंड लीक होता था।
भारत, बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों से तारीफें आ रही हैं। एक्सपर्ट्स इसे ‘डिजिटल लोकतंत्र’ की मिसाल मानते हैं। क्या यह SAARC स्तर पर ट्रेंड सेट करेगा? युवा लीडरशिप की जीत !