धरैची में 250 KVA होगा ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
100 KVA की क्षमता बढ़ाकर 250 KVA करने को मिली मंजूरी
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज। 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धरैची में बिजली ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और उसका स्थान परिवर्तन किए जाने को लेकर ग्रामीणों की समस्या सामने आई। ग्रामीणों ने विधायक प्रत्याशी डॉ. निशांत त्रिपाठी को पूरे मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे 100 KVA ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। वहीं, ट्रांसफार्मर का स्थान बदलने को लेकर भी परेशानी बनी हुई है।

ग्रामीणों की समस्या के बाद 100 KVA के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 250 KVA किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
वहीं, ट्रांसफार्मर का स्थान बदलने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से पैसे मांगे जाने की शिकायत भी सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. निशांत त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारी से वार्ता की और ग्रामीणों की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल की।

डॉ. निशांत त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार संवाद किया जाएगा।
250 KVA ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिलने के बाद धरैची के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद जगी है।


