वियतनाम में नेपाल के ‘क्षितिज नाट्य प्रतिष्ठान’ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, माधव प्रसाद खतिवडा हुए सम्मानित

‘एक ईंट अभियान’ की गूंज विदेश तक: दा नांग फाइन आर्ट्स एसोसिएशन ने किया सम्मान, चार सदस्यीय दल के साथ पहुंचे थे खतिवडा

मनोज कुमार त्रिपाठी 

झापा (नेपाल)। नेपाल की भाषा, कला, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए वर्षों से कार्यरत गैर-राजनीतिक सामाजिक संस्था क्षितिज नाट्य प्रतिष्ठान को वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष माधव प्रसाद खतिवडा (Madhav Kalpit) को यह सम्मान नेपाली सांस्कृतिक धरोहर को बचाने और रंगमंच को नई पहचान देने वाले उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

पूरी खबर यहां देखें 👇 👇 👇 👇

https://www.facebook.com/share/v/1UnGGJoEz5/ 

 

YouTube player

 

माधव प्रसाद खतिवडा ने बताया कि उन्हें वियतनाम के दा नांग स्थित फाइन आर्ट्स एसोसिएशन के माध्यम से एक कला समूह द्वारा व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण मिला था। सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए वे अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ कुल चार लोगों के साथ वियतनाम पहुंचे थे।

खतिवडा के अनुसार, संस्था ने करीब सात वर्ष पहले “एक ईंट अभियान” की शुरुआत की थी, जिसमें आम जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा गया था कि जो समर्थ हैं वे एक धुर जमीन दान करें, और जो जमीन नहीं दे सकते वे कम से कम 15 रुपये की एक ईंट का सहयोग दें। इस जनभागीदारी वाले अभियान ने इतिहास रच दिया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए संस्था ने लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नाट्य कला मंदिर का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया है। वहीं भूमिदान कार्यक्रम से 145 धुर जमीन जुटाई गई, जिसे नेपाल के थिएटर जगत में पहली और ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

माधव प्रसाद खतिवडा ने कहा कि वियतनाम में मिला यह सम्मान उनके लिए सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाली भाषा और संस्कृति की जीत है। उन्होंने बताया कि संस्था अब झापा नाटकघर के विस्तार के साथ-साथ बहुजातीय, बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक संग्रहालय निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान ने उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है और अब संस्था का लक्ष्य नेपाली संस्कृति की पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना है।

नेपाल के रंगमंच और सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए यह सम्मान एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *