भंसार से लेकर अपराधियों की सुपुर्दगी तक—नेपाल सरकार पर भरोसा, संधियों के अनुसार होगी कार्रवाई
मनोज कुमार त्रिपाठी
नवलपरासी नेपाल ! ब०सु० प० नवलपरासी क्षेत्र नं० 2 से सांसद Narendra Gupta ने भारत-नेपाल संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने “रोटी-बेटी” के रिश्तों को बनाए रखते हुए अब सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर भी मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत और नेपाल के बीच मौजूद सुपुर्दगी (एक्स्ट्राडिशन) संधि को पूरी तरह लागू किया जाएगा, ताकि किसी भी देश का वांछित अपराधी दूसरे देश में छिप न सके।
पूरी खबर यहां देखें 👇 👇
https://www.facebook.com/share/v/1Azgw3ncjD/
सांसद नरेन्द्र गुप्ता ने भंसार (कस्टम) व्यवस्था पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सरकार बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से काम कर रही है और संविधान तथा द्विपक्षीय संधियों के अनुरूप ही सभी फैसले लिए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यदि नेपाल का कोई अपराधी भारत में या भारत का कोई अपराधी नेपाल में पाया जाता है, तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित देश को सौंपा जाएगा। इस तरह की संयुक्त कार्रवाई से न केवल अपराध पर लगाम लगेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच विश्वास, सहयोग और आर्थिक संबंध भी और मजबूत होंगे।