गिट्टी लदी ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार पति, पत्नी और मासूम बेटी की दर्दनाक मौत
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुहीधूस के पास वृहस्पतिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गिट्टी लदी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस टीम मासूम सहित तीनों का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी में मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुहीधूस के पास ट्रेलर (ट्रक) और बाइक सवार में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार नौशाद (28) पत्नी सलेहा (26) के साथ ही मासूम बेटी शहजादी पांच साल निवासी भारत खंड पकड़ी थाना कोठीभार की मौके पर मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मृत तीनों के शवों को कब्जे में लेने के साथ ही ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार तीन लोग ईंट भट्ठे से वापस लौट रहे थे। इसी बीच बलुहीधूस के पास तेज रफ्तार से आ रही गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में बाइक आ गई। इसके चलते बाइक सवार एक पुरुष एक महिला के साथ ही एक पांच साल के बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है।