कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

नेपाल के नागरिकों को पढ़ाई एवं नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, कुल 10 अभियुक्तों (08 पुरुष एवं 02 महिलाएं) को किया गया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे में भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज, आभूषण, लैपटॉप एवं नगद राशि(इंडियन करेन्सी, नेपाली करेन्सी) आदि बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के क्रम में, विगत कुछ दिनों से थाना कसया क्षेत्र में विभिन्न स्रोतों से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ नेपाली नागरिक कुशीनगर में विभिन्न स्थानों पर किराए का मकान लेकर नेपाल के नागरिकों को नौकरी तथा मार्केटिंग नेटवर्क के माध्यम से अच्छी कमाई का लालच देकर यहां बुलाते थे। इसके बाद उनसे विभिन्न मदों में धन ऐंठकर धोखाधड़ी करते हुए उन्हें वापस नेपाल भेज देते थे।

सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना कसया में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा मामले की जांच हेतु कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। 

जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 31.05.2026 को थाना कसया, सर्विलांस सेल कुशीनगर, SWAT टीम कुशीनगर एवं STF गोरखपुर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर छापेमारी कर 08 पुरुष एवं 02 महिलाओं सहित कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। कुल 453 नागरिको/पीड़ितो को सकुशल उनके राष्ट्र नेपाल भेजवाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 09 कूटरचित आधार कार्ड, 60 अदद बॉन्ड पेपर, आभूषण, 01 लैपटॉप, ₹60,320/- भारतीय करेंसी, ₹14,290/- नेपाली करेंसी तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछ-ताछ का विवरण

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। गिरोह के सदस्य नेपाल से कुशीनगर में किराए के मकानों में रहकर एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते थे। वे नेपाल के नागरिकों को नौकरी, पढ़ाई तथा मार्केटिंग नेटवर्क के माध्यम से अच्छी कमाई का लालच देकर धोखाधड़ी पूर्वक नेपाल से कुशीनगर बुलाते थे। गिरोह द्वारा पहले से तैयार किए गए कूटरचित आधार कार्ड तथा बॉन्ड पेपर का उपयोग कर पीड़ितों को आश्वासन दिया जाता था। कम पढ़े-लिखे एवं आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित आसानी से इस जाल में फंस जाते थे। गिरोह के सदस्य पीड़ितों से विभिन्न मदों में मोटी रकम वसूल करते थे और उनके साथ आर्थिक शोषण करते थे। इस प्रकार ठगी से प्राप्त धन को गिरोह के सभी सदस्य आपस में बाँटकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 319/2026 धारा 61(2), 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस थाना कसया जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त

1- दीपक थापा पुत्र भीम बहादुर थापा निवासी हेटौड़ा थाना हेटौड़ा जनपद भगवानपुर प्रदेश 03 नेपाल राष्ट्र 

2- ओम प्रकाश चौलागाई पुत्र वेद नरायन चौलागाई निवासी कन्याम थाना फिकल जनपद इलाम कोसी प्रदेश नेपाल राष्ट्र

3- नीमा शेरपा पुत्र दावा शेरपा निवासी भानन्दे थाना तापलिओम जनपद तापलिओम प्रदेश नेपाल

4- गनेश खत्री पुत्र गोरख बहादुर खत्री निवासी धापा थाना धापा जनपद जुमला प्रदेश 06 नेपाल

5- सोजन्य संतन पुत्र कृष्ण बहादुर सन्तन निवासी नल्लू थाना कोन्जेशोम जनपद ललितपुर बागमती प्रदेश नेपाल राष्ट्र

6- ज्ञानेन्द्र यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी माधोपुर थाना लहान जनपद सिरहा नेपाल राष्ट्र

7- विशाल तामांग पुत्र बीर बहादुर तामांग निवासी नमोबुद्दा 05 कानपुर थाना कानपुर जनपद कावरे बागमती प्रदेश नेपाल

8- सर्वेश प्रताप राव पुत्र स्व0 हरेन्द्र प्रताप राव निवासी परसौनी थान कसया जनपद कुशीनगर

9- दो महिला अभियुक्ता

बरामदगी का विवरण 

1- नौ अदद कूटरचित आधार कार्ड अलग अलग व्यक्तियों के, 

2- दो बैग में अलग-अलग 60 अदद बॉन्ड पेपर  

3- एक छोटे पर्स में 04 अदद पीली धातु की अंगूठी 

4- तीन अदद पीली धातू में रत्न लगी अंगूठी 

5- तीन अदद सफेद धातु में रत्न लगी अंगूठी  

6- एक अदद लैपटाप

7- दो अदद सफेद कागज पर बने डायग्राम 

8- कुल 60320/-रू0 इंडियन करेन्सी  

9- कुल 14290/-रू0 नेपाली करेन्सी 

10- एक दिनार करेन्सी जार्डन देश की, 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में –

1- प्र0 नि0 आशुतोष सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर मय टीम

2- उ0 नि0 स्वतन्त्र सिंह , प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर मय टीम

3- उ0 नि0 यशवन्त सिंह एसटीएफ यूनिट गोरखपुर मय टीम

4- उ0 नि0 विनायक सिंह एसटीएफ यूनिट गोरखपुर मय टीम

5- उ0 नि0 शनि दुबे ,प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर मय टीम

6- उ0 नि0 राहुल कुमार सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर 

7- उ0 नि0 रुद्र प्रताप सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर 

8- हे0 का0 मनोज कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *