उमेश चन्द्र त्रिपाठी
आज नौतनवां स्थित मारुती ट्रेडिंग कंपनी में भारत सरकार के माननीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारीगण, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

माननीय मंत्री जी का पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्रों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने व्यापार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा अपनी मांगों को मंत्री जी के समक्ष रखा। माननीय मंत्री जी ने सभी सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया।

मंत्री जी के आगमन से समस्त व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण रहा। यह अवसर व्यापारिक हितों की अभिवृद्धि एवं सरकार-व्यापारी संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

मारुती ट्रेडिंग कंपनी एवं व्यापार मंडल परिवार की ओर से माननीय मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया। व्यापारियों ने एक स्वर से कहा कि आपका आगमन हमारे लिए गौरव, प्रेरणा और सम्मान का विषय है।

