मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज 20 जून 2026, तहसील फरेंदा सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 मामले आए, जिनमें जिलाधिकारी द्वारा 11 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने आईजीआरएस की निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संतुष्टि प्रतिशत को न्यूनतम 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करें। इसके लिए कार्यालयाध्यक्ष स्वयं शिकायतों के निस्तारण का पर्यवेक्षण करें।

उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मा. मुख्यमंत्री जी और शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन.एन.प्रसाद, एएसपी श्री सिद्धार्थ, डीडीओ श्री बी.एन. कन्नौजिया, एसडीएम श्री शैलेन्द्र गौतम, तहसीलदार फरेंदा श्री वशिष्ठ वर्मा, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।