रविवार या सोमवार को हो सकता है कैबिनेट विस्तार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नई दिल्ली! केंद्रीय मंत्रिमंडल में शीघ्र फेर बदल की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार या सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार भी हो सकता है।
जिन लोगों को केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने की चर्चा चल रही है उनमें
पूर्व RBI गवर्नर और PM के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास हैं जिन्हें पूर्ण कैबिनेट मंत्री का पद मिल सकता है।
निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय से हटाकर HRD मंत्रालय दिया जा सकता
है। धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप पुरी दोनों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है।
NDA में 6 सांसद लाने के इनाम के तौर पर शिवसेना को फायदा मिल सकता है। MP श्रीकांत शिंदे को कैबिनेट बर्थ मिल
सकती है।अनुराग ठाकुर की वापसी हो सकती है, उन्हें पूर्ण कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

मेरठ के सांसद और रामायण सीरियल में “राम” का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मंत्री बनाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को आगामी 2027 चुनाव के लिए कैबिनेट से हटाया जा सकता है।
पंजाब AAP से आए और अन्य नेताओ को इनाम मिलेगा। राघव चड्ढा और अशोक मित्तल LPU में से एक को बर्थ पक्की है। सिक्का अभी उछल रहा है।
पिछले टर्नकोट्स अब समझ रहे हैं कि उनकी भी एक्सपायरी डेट होती है। रवीनीत बिट्टू की जगह तरुण चुग RSS के मजबूत नेता आ सकते हैं, पंजाब चुनाव के लिए। नीतीश कुमार के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।
प्रताप राव जाधव सांसद शिवसेना से स्वास्थ्य राज्य मंत्री का पद छीनकर संजय दीना पाटिल को मंत्रिमंडल में लाया जा सकता है। ये वही 6 टर्नकोट्स में से एक हैं जो उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना से टूटकर BJP में आए थे, पर BJP को आखिरी तक लटकाए रखा था। अब समझ आया
क्यों। जाधव AYUSH मंत्रालय अपने पास रखेंगे। मनोहर लाल खट्टर से बिजली मंत्रालय लिया जा सकता है।
विष्णु दत्त शर्मा सांसद खजुराहो और जनार्दन सिंह सिग्रीवाल महाराजगंज बिहार सांसद को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा आधा दर्जन राज्य मंत्रियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।