संगठन को बूथ लेबल तक सक्रिय करने की कार्य-योजना पर विचार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
गोरखपुर! गोरखपुर में पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के जनसंपर्क कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉक्टर सत्यनारायण पटेल द्वारा गोरखपुर जोन के सभी जिला अध्यक्षों/महानगर अध्यक्षों की एक आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव पर संगठन को बूथ लेवल तक सक्रिय करने की कार्य योजना पर विचार किया गया। सभी जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने उक्त बैठक में अपने विचार साझा किया और कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।

