अधिवक्ताओं को गैस मुहैया कराने में एसडीएम का सराहनीय प्रयास,
अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! महाराजगंज जिले के नौतनवां तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने गैस आपूर्ति में देरी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, मंत्री दयानंद यादव और कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला ने गैस सिलेंडर उठाकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय से गैस उपलब्ध नहीं कराई गई तो एजेंसी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थिति को गंभीर होते देख उप जिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद तत्काल तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराकर वितरण कराया गया। करीब दो सप्ताह से इंतजार कर रहे लगभग 50 अधिवक्ताओं को गैस मिलने पर राहत मिली और उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
इस दौरान धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार शर्मा, शेख शमसुद्दीन, राजन कुमार सिंह, अमरेश मौर्य, हबीबुर्रहमान खान, विभूति यादव, तरुण श्रीवास्तव, किशोर कुमार सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र लाल श्रीवास्तव, रामरतन यादव, हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, राकेश तिवारी, सुनील कुमार गौड़, बुद्धेश प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, रमेश यादव, राजीव सिंह, दुर्गेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कई वर्षों से बाधित गैस वितरण प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग भी की है।