नेपाल में दुर्गा प्रसाईं को बड़ी राहत, अदालत ने रिहा करने का दिया आदेश

मनोज कुमार त्रिपाठी 

काठमांडू। नेपाल के चर्चित चिकित्सक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता दुर्गा प्रसाईं को अदालत से बड़ी राहत मिली है। भक्तपुर जिला न्यायालय ने उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाने से इनकार करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने लोक अभियोजक कार्यालय के माध्यम से रविवार रात दुर्गा प्रसाईं को अदालत में पेश किया था। उन पर साइबर अपराध, राज्य के विरुद्ध अपराध, सार्वजनिक नैतिकता एवं शालीनता के विरुद्ध अपराध तथा सार्वजनिक शांति भंग करने से जुड़े मामलों में जांच के लिए हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी।

पुलिस ने अदालत से सात दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन न्यायालय ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने हिरासत की अवधि बढ़ाने से इनकार करते हुए प्रसाईं की रिहाई का आदेश जारी कर दिया।

अदालती आदेश के बाद पुलिस ने दुर्गा प्रसाईं की रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फैसले को नेपाल की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *