नौतनवां रेलवे स्टेशन चौराहे के पास (SBI) एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज !

नौतनवां नगरके रेलवे स्टेशन चौराहे के निकट स्थित एसबीआई एटीएम में गुरुवार देर शाम अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में एटीएम के अंदर धूआं भर गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस कर्मियों ने एटीएम मशीन और पूरे केबिन की गहन जांच की। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

एटीएम में आग लगने की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस और बैंक प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। 

इस संबंध में नौतनवां थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि एटीएम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और अब कोई खतरा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *